Home News Posts उत्तराखंड शातिर नशा तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

शातिर नशा तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

0
403
  • 100 ग्राम स्मैक, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद

उधमसिंहनगर। नशा तस्करी में लिप्त एक शातिर को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 100 ग्राम स्मैक, तमंचा, कारतूस हजारों की नगदी व बाइक बरामद की गयी है। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसको पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना नानकमत्ता पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीले पदार्थो की बड़ी खेप सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। गुरुद्वारा नानकमत्ता के पीछे नगला रोड पर बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस द्वारा पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर 5 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही मेंं आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया और तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया दिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक, तमंचा, तीन कारतूस, 2000 की नगदी व बाइक बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ मेंं बताया कि उसे स्मैक बेचने का धंधा स्थानीय व्यक्ति लाली निवासी ग्राम गिद्धौर, थाना नानकमत्ता ने सिखाया है। वह बहेड़ी निवासी सलीम से स्मैक खरीदकर लाता था और ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि इसी अवैध धंधे से वह नया मकान बना रहा था और परिवार के खर्च पूरे कर रहा था। पुलिस के अनुसार जसवंत सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। तथा वह कोतवाली चंपावत से भी फरार घोषित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here