Home News Posts स्कॉर्पियो व ऑल्टो की टक्कर से एक परिवार के 3 सदस्यों की...

स्कॉर्पियो व ऑल्टो की टक्कर से एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत

0
433
  • दो गम्भीर घायल, उपचार जारी

नैनीताल। सड़क दुर्घटना में देर रात स्कार्पियों व आल्टो की आमने सामने जोरदार भिंड़त होने से जहंा आल्टो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों व घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार एक परिवार के लोग अपनी बहन को देखने रुद्रपुर गए थे। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो में आमने—सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली। घायलों और मृतकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन न. 17 और 18 के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ ह। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here