Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत

0
542

देहरादून। सड़क हादसे में आज सुबह तेज रफ्तार टै्रक्टर ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी चालक युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया।
सड़क दुर्घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार आज सुबह अजबपुर कला निवासी एक युवती अपनी स्कूटी से अपने कोरियर के आफिस में काम पर जा रही थी। इस दौरान जब वह जीएमएस रोड पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली द्वारा टक्कर मार दी गयी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी। दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here