Home News Posts उत्तराखंड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यकः सीएम

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यकः सीएम

0
33
  • मुख्यमंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा—2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. अनिल प्रकाश जोशी एवं यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा 47 दिनों तक साइकिल यात्रा करना प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संबंध रहे हैं। जनकपुर धाम और अयोध्या का संबंध हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत तथा रोटी—बेटी के आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियां भी एक—दूसरे से जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा दिया गया ट्टप्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन की मूल भावना को अभिव्यक्त करता है। हमारी संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने प्रकृति पथ यात्रा—2026 के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से प्रारंभ हुई इस 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के दौरान 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। यात्रा के माध्यम से नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों, 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश पहुंचाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 से 30 नवंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन—2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, यू—कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत एवं प्रकृति पथ यात्रा के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here