Home News Posts प्रशांत भूषण ने रिटायमेंट के बाद कई पूर्व सीवीसी चीफ, कैग चीफ...

प्रशांत भूषण ने रिटायमेंट के बाद कई पूर्व सीवीसी चीफ, कैग चीफ के रिलायंस ज्वाइन करने पर उठाए सवाल

0
27

नई दिल्ली। जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सेवानिवृत्ति के बाद निजी कंपनियों में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसी नौकरियों पर रोक नहीं होनी चाहिए, जिनसे पद पर रहते हुए हितों के टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
प्रशांत भूषण ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि पूर्व सीवीसी और कैग प्रमुखों, बैंकों व सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुखों तथा सुप्रीम कोर्ट के कुछ पूर्व न्यायाधीशों ने सेवानिवृत्ति के बाद रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों में काम किया। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान नियामक या महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए रिलायंस से जुड़े मामलों को भी देखा था।
उन्होंने अपनी पोस्ट में एसबीआई की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य, पूर्व सीवीसी केवी चौधरी, बीपीसीएल के पूर्व चेयरमैन सार्थक बेहुरिया, इंडियन ऑयल के पूर्व चेयरमैन संजीव सिंह और गेल के पूर्व महानिदेशक प्रभात सिंह समेत कई अधिकारियों के नाम गिनाए।
सूची में जीआईसी की पूर्व चेयरमैन डी. सेनगुप्ता, एसबीआई के पूर्व चेयरमैन एवं एमडी केके पुरवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कृष्ण मुरारी, पूर्व कैग राजीव महर्षि, पूर्व वित्त सचिव आरएस गुजराल, आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एमके जैन और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व प्रमुख केवी कामथ के नाम भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here