Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh यूपी में हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की हत्या

यूपी में हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की हत्या

0
26

मुजफ्फरनगर। शामली में बीती शाम यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंकित को हमलावरों ने उस समय गोली मारी, जब वह जिम से निकल रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकित बालियान बीती शाम शामली के आर्यपुरी नाला पटरी इलाके में जिम गए थे। करीब शाम 7 बजे जिम से बाहर निकलकर वह अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। अंकित के परिवार और स्थानीय लोगों शव को रखकर सड़क पर धरना दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर, राइटर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थे। उनकी उम्र करीब 35 साल थी। उनका संबंध उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव से बताया जाता है। उनका काम मुख्य रूप से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में था। वह कुछ समय से सोनीपत और रोहतक क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे। हाल के महीनों में वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे थे। अंकित बालियान ने साविधान, हरिद्वार हरियाणा का, बेबी बादशाह, ग्रेनर, राम का नाम, बॉडी बिल्डिर, जाट जाटनी, गोली के बारूद, यूपी—हरियाणा और जाट धर्मेंदर की दरिया नाम से गाने गाए हैं।
अंकित बालियान ने मासूम शर्मा, राहुल पुठी, आशु ट्विंकल, रानू पंजाबी, नॉनू राणा समेत कई हरियाणवी कलाकारों के साथ भी प्रोजेक्ट किए थे। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों में यह जरूर बताया गया है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह कहना कि हत्या चुनावी रंजिश के कारण हुई, अभी सिर्फ अटकल होगी। शामली के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एनपी सिंह ने कहा,थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अंकित बालियान निवासी बंतीखेड़ा को जिम से निकलते समय 3—4 अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली शामली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पंचायतनामा और पोस्टमार्टम का प्रोसेस चल रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here