Home News Posts उत्तराखंड दो बहनों का हत्यारा भाई गिरफ्तार

दो बहनों का हत्यारा भाई गिरफ्तार

0
34
  • गोलियां बरसाकर दोनो बहनों को उतारा था मौत के घाट
  • सम्पत्ति विवाद व चरित्र पर शक बना हत्याकांड की वजह
  • हत्यारोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ है घायल

हरिद्वार। राखी से ऐन दो दिन पूर्व बीती रात हुई दो बहनों की गोलियां बरसा कर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। इस गोलीकांड में हत्यारे के जीजा को भी गोली लगी है। जिसका उपचार जारी है। हत्या की वजह सम्पत्ति विवाद व चरित्र पर शक करना बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि बीती रात गणेशपुर रुडकी निवासी अर्जुन सिंह ने मामा विवेक उर्फ विक्की द्वारा फायरिंग कर मां व मौसी की हत्या करने और इस दौरान मौसा के गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल होने के संबंध में दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस टीम द्वारा एक सूचना के बाद देर रात आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चूडा मणी मन्दिर चौक के पास चुडियाला भगवानपुर से एक तमंचा, 6 खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया कि प्रारंभिक तौर पर संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्या के पीछे की वजह नजर आ रही है। वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। बहरहाल पुलिस ने हत्यारोपी भाई को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here