Home News Posts उत्तराखंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर मुठभेड़ में हुआ घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर मुठभेड़ में हुआ घायल

0
30
  • घायल बदमाश गौकशी की घटना में 2 वर्षों से चल रहा था फरार

देहरादून। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के दोनो पैरो में गोलियंा लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश गौकशी के मामले मे पिछले दो वर्षो से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से आती हुई बिना नंबर की एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 2 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये मौके से चाय बागान की ओर फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा उनका पीछा किया गया, पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पितांबरपुर बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गये, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश तथा फरार बदमाश की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, 2 खोखा कारतूस तथा सड़क किनारे छोड़ी गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गौकशी हेतु लायी गई 1 कुल्हाड़ी, 1 चापड़, 2 छुरी व 1 नाइलोन की रस्सी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का गैंगस्टर है, जो विगत 2 वर्षों से प्रेम नगर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के साथ घटना में शामिल उसके 4 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौकशी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here