Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

0
26

चंपावत। सड़क हादसे में देर शाम एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौत हो गयी वही तीन लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायलों का बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला चम्पावत जिले का है। यहंा खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही चंपावत कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ ने खड़ी पहाड़ी से नीचे उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्य घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई के चलते घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम का सहयोग किया।

दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
चम्पावत। हादसे को गंभीरता से लेते हुए चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच के लिए एसडीएम चंपावत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को हादसे के कारणों, परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारणों की तथ्यपरक जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here