Home News Posts उत्तराखंड पहाड़ के युवक का कमाल, सच किया उडऩे वाली कार का सपना

पहाड़ के युवक का कमाल, सच किया उडऩे वाली कार का सपना

0
21
  • देसी जुगाड़ से तैयार किया फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप का सफ ल परीक्षण


नैनीताल। उत्तराखंड के होनहार युवा रवि टम्टा अपने आविष्कारों से नई इबारत लिख रहे हैं। अल्मोड़ा के काफलीखान के रहने वाले रवि टम्टा ने उड़ने वाली कार का सपना सच कर दिखाया है। रवि और उनकी टीम ने देसी जुगाड़ से तैयार किया फ्लाइंग कार या हेलीकॉप्टर के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।
सिंगल सीटर फ्लाइंग कार में रवि ने अल्मोड़ा के मैदान पर उड़ान भरी। रवि ने इस कार को ड्रोन तकनीक में सुधार करते हुए ईजाद किया है। रवि ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। रवि टम्टा के हुनर की हर तरफ चर्चा है, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस उपलब्धि पर रवि टम्टा कहते हैं कि आज मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा दिन है। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी और गर्व हो रहा है कि उड़ने वाली कार की पहली सफल उड़ान उनके वर्षों के शोध, संघर्ष, प्रयोग और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। रवि के मुताबिक भविष्य की परिवहन व्यवस्था केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोग व्यक्तिगत यात्रा के लिए आसमान का भी उपयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here