Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh अतीक़ अहमद के छोटे बेटे को सड़क हादसे में मौत !

अतीक़ अहमद के छोटे बेटे को सड़क हादसे में मौत !

0
36

लखनऊ। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक़ अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, यह हादसा कानपुर-झांसी हाइवे पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। हादसे में एक और शख्स की भी मौत हुई है और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पांच लोग प्रयागराज से झांसी अली अहमद से जेल में मिलने जा रहे थे।
झांसी के पूंछ थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि “इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया, “एक तरफ़ बाइक और दूसरी तरफ़ जानवर आ गया, बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी पर आर्मी लिखा है. जिस समय कार डिवाइडर से टकराई उस समय कार काफी स्पीड में थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here