Home News Posts उत्तराखंड बेकाबू टैंकर ने तीन छात्रों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

बेकाबू टैंकर ने तीन छात्रों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

0
27
  • दुर्घटना के बाद चालक फरार, तलाश जारी

उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से जहंा एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी वही दो गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल छात्रों को अस्पताल पहुचंाया जहा ंउनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला काशीपुर का है। यहंा आज सुबह स्कूल जा रहे तीन छात्रों को तेज रफ्तार और बेकाबू टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 15 वर्षीय शिवम कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का बेटा शिवम कुमार, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विघालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था, आज सुबह अपने रिश्ते के भाइयों वासु और अक्षय के साथ पैदल स्कूल जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे बरखेड़ी मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने तीनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर उसके जूते और दुर्घटना के निशान दूर तक बिखरे दिखाई दिए। यह मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन भीड़ को आता देख टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल वासु और अक्षय को काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और स्कूल समय में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की। सूचना पर आईटीआई कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here