मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के मशहूर श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में 18 करोड़ रुपये की दान चोरी का दावा किया है। अब इस मामले में महाराष्ट्र के कानून और न्याय विभाग ने सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट से डिटेल्ड फाइनेंशियल रिपोर्ट मांगी है।
महाराष्ट्र के कानून और न्याय विभाग की तरफ से रिपोर्ट तलब किए जाने पर मंदिर ट्रस्ट ने अपना पक्ष रखा है। ट्रस्ट ने दान में हेरफेर का मामला सामने आने के बाद रिपोर्ट मांगने के दावों से इनकार किया है। मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि कानून और न्याय विभाग का ताजा कदम उसकी गुजारिश पर ही आया है। ट्रस्ट ने बताया कि इस साल मई में उसने ही विभाग से मंदिर के डिटेल्ड ऑडिट की गुजारिश की थी, जो इन आरोपों के सामने आने से कई महीने पहले की गई थी।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन और शिवसेना नेता सदानंद सरवणकर ने बताया कि चढ़ावे की चोरी के मामले में नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हमने जहां भी जरूरी था, वहां मामले दर्ज कराए है।




