Home News Posts उत्तराखंड बाइक फिसलने से युवक की मौत

बाइक फिसलने से युवक की मौत

0
24

देहरादून। सड़क दुर्घटना में बीते रोज एक बाइक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला मसूरी—कीमाड़ी मार्ग का है। यहंा हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के पास रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here