Home ताजा ख़बर अभिजीत दिपके ने फिर धरने पर बैठने की चेतावनी दी!

अभिजीत दिपके ने फिर धरने पर बैठने की चेतावनी दी!

0
29


नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) और सरकार के बीच तकरार एक बार फिर बढ़ गई है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को केंद्र सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से धरने पर बैठने की सख्त चेतावनी दी है। अभिजीत दिपके ने कहा कि नीट पेपर लीक संकट के चलते कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को सरकार ने अब तक ₹1 करोड़ की मुआवजा राशि नहीं दी है। किसी भी प्रभावित परिवार को अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। दिपके ने सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा, मुझे पता चला है कि सरकार कह रही है कि इसके लिए उन्हें नियमों और मानदंडों को देखना होगा। जब आपको सांसद या विधायक खरीदने होते हैं, तब आप करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन गरीब पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए आपको पहले नियमों की जांच करनी पड़ती है। इसका सीधा मतलब है कि सरकार की नीयत ही सही नहीं है।
अभिजीत दिपके ने साफ किया है कि सीजेपी छात्रों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार द्वारा सहमति जताई गई मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता और मुआवजे की राशि जारी नहीं की जाती, तो छात्रों को मजबूरन एक बार फिर सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन शुरू करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here