August 2, 2026देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष ( राज्य मंत्री) उत्तराखंड सरकार हुकम सिंह ने शहीद स्मारक देहरादून मैं राज्य आंदोलनकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। अपनी मांगों को लेकर धरने मै बैठे राज्य आंदोलनकारी साथियों से भेंट कर उनकी मांगों को भी सुन। कुंवर ने कहा कि राज्य आंदोलनकारीयों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारीयों के लिए बहुत कुछ किया है,कुछ मांगें राज्य आंदोलनकारीयों की हैं जिनमें नियुक्तियों मैं 10 परसेंट क्षितिज आरक्षण मैं आ रही परेशानी की भी है। उन पर माननीय मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर बात रखी जाएगी। आश्रित प्रमाण पत्र जारी करने पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,सभी लंबित मामलों मै माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी गंभीर हैं। उन्होंने राज्य आंदोलनकारीयों के लिए बहुत किया है। पेंशन मै बढ़ोत्तरी, चिह्निकरण,मेडिकल फैसिलिटी,परिवहन,आदि मांगे पूरी की हैं। हम मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते है।चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुवर द्वारा आज देहरादून शहिद स्मारक पर जाकर राज्य आंदोलनकारी की मांगों के लिए कार्रवाई किए जाने के संकल्प का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब समय कम है चुनाव बिल्कुल नजदीक हैं ऐसी स्थिति में अगर आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पदाधिकारी पूरी शिद्दत से कोशिश नहीं करेंगे तो आंदोलनकारी सड़क पर ठगे रह जाएंगे। उन्होंने कहा आंदोलनकारियो की उम्र लगातार बढ रही है और सरकार की उम्र घट रही है ।ऐसी स्थिति में आंदोलनकारी जितने गुस्से में है यदि कोई घटना घट गई और किसी आंदोलनकारी ने कोई गलत कदम उठाया तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
August 2, 2026देहरादून। दुपहिया वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुराये गये 11 दुपहिया वाहन बरामद हुए है।जानकारी के अनुसार बीती 31 जुलाई को अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर, देहरादून तथा अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऑफ स्टेट रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी दो स्कूटियों को अज्ञात चोर द्वारा अलग—अलग स्थानों से चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात एक सूचना के बाद महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल आरोपी राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देहरादून के अन्य स्थानों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना बताया गया, आरोपी की निशान देही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दो पहिया वाहनों सहित कुल 11 दो पहिया वाहनो को बरामद किये गये। उक्त वाहनो में से 2 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ है, जिनके संबंध में संबंधित थानो पर अभियोग पंजीकृत है। जबकि बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी की जा रही है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आरोपी घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है तत्पश्चात मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता है। आज आरोपी घटना में चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में देहरादून आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
August 2, 2026हरिद्वार। पुलिस कर्मियों से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस कंंट्रोल रूम को डायल—112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि झील के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है तथा मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहंा पर दो लोग पुलिसकर्मियो के साथ धक्का—मुक्की, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर लाया गया। इस संबंध में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार हुए दोनो लोगों के नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र सरदार दौलत सिंह, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर, मूल निवासी पंजाब व सुरजीत कुमार पुत्र बाबूराम, निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) बताये गये है।
August 2, 2026देहरादून। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का चौथा वृक्षारोपण अभियान सेलाकुई के जमनपुर मे संपन्न कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान छायादार, फलदार एवं फूलो के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया। समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया।इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति ने सहसपुर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आर्यद्र शर्मा को मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित किया। श्री शर्मा ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर वृक्ष लगाएं और समिति को उनके लगातार वृक्षारोपण अभियानों को किए जाने की अत्यधिक प्रशंसा की।जमनपुर के पार्षद अरशद अली द्वारा वृक्षारोपण में पूर्ण सहयोग किया गया। उनके द्वारा ग्राम समाज की भूमि को पूरा साफ करवा कर पेड़ लगाने के लिए गड्ढे बनवाए गए। वृक्षारोपण अभियान में जमनपुर गांव के निवासियों द्वारा एक-एक पेड़ लगाकर अपना सहयोग दिया गया और सभी ने लगाए गए वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया।इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार, दीपक वासुदेव, अमरनाथ कुमार, राजेश बाली, दून टीवीएस एजेंसी प्रेम नगर के मालिक राजेश भाटिया, कुलज़िन्दर सिंह, नमित चौधरी, संतन रावत, गौरव सोनकर, मंजुला रावत, पियूष निगम, जीवन झा, मनोज श्रीवास्तव, छोटे बच्चों मे ह्रदय, सार्थक, प्रखर इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।
August 2, 2026पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक साढ़े छह लाख के पार पहुंची जनभागीदारीदेहरादून। जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी हो चुकी है। इसी के साथ अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत लोगों को जहां जन समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, वहीं समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरणों सहित अन्य सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इन शिविरों में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजना का लाभ देने के साथ ही विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाकर दिए जा रहे हैं। चार जुलाई से शुरु इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 198 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें मानसूनी सीजन के बावजूद 1 लाख 34 हजार 740 लोगों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान प्राप्त 23 हजार 219 जन शिकायतों में से 20 हजार 808 का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है। जबकि 81 हजार 753 प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिसंबर माह से 45 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया था। दिसंबर माह में शुरु किए गए 45 दिन के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 5,33,452 नागरिकों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। इस अभियान को गवर्नेंस की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप भी सराहा गया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और जनसंतुष्टि के संकल्प के साथ निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है।— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
August 2, 2026टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हुई विस्तृत चर्चादेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल तथा टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे महत्वपूर्ण एवं भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील जनपद में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा संस्थान की स्थापना न केवल स्थानीय जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इस दिशा में सकारात्मक एवं ठोस कदम आगे बढ़ाएगी।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं आधुनिकीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के दूरस्थ, पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों तक भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार व्यवस्था प्रभावी रूप से पहुंच सके। इसके लिए चिकित्सा अवसंरचना के विकास, मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षा के विस्तार, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार तथा मेडिकल शिक्षा संस्थानों की संख्या में वृद्धि जैसे अनेक प्रयासों से आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। राज्य सरकार इन प्रयासों को और अधिक गति प्रदान करते हुए प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री को टिहरी जनपद की स्वास्थ्य आवश्यकताओं, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार तथा मेडिकल कॉलेज स्थापना से संबंधित प्रस्तावों एवं संभावनाओं की जानकारी दी। विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने भी टिहरी क्षेत्र की जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को क्षेत्र की दीर्घकालिक आवश्यकता बताया।मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक मजबूत, आधुनिक एवं जनोन्मुख बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा इस दिशा में आवश्यक सभी कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।