Home News Posts पीएम को अपशब्द कहने वाली लड़की ने माफी मांगी, कहा मैं अभी...

पीएम को अपशब्द कहने वाली लड़की ने माफी मांगी, कहा मैं अभी मात्र 15 साल की हूं!

0
241


नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी है। उसने कहा कि मैं अपनी बातों के लिए बहुत शर्मिंदा हूं। अपना वीडियो जारी कर लड़की ने कहा कि वो उसकी पहली और आखिरी गलती थी, वो आगे से ऐसा कुछ भी नहीं करेगी। उसने कहा, मैं अपने दोस्तों के साथ सीपी गई थी, जहां पर प्रोटेस्ट हो रहा था। मैंने वहां कोक पी, वहां बहुत सारे ग्रुप्स बने हुए थे, जो प्रधानमंत्री जी को गालियां दे रहे थे। मैं भी उन लोगों के बहकावे में आ गई थी और मैंने ये सब बोल दिया। मैं अभी मात्र 15 साल की हूं, मैंने जो किया वो माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत गंदी बातें बोली हैं। लेकिन ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी, इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी।
लड़की का यह 15 साल की उम्र का दावा पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा जुटाई गई जानकारियों से बिल्कुल मेल नहीं खा रहा है, जिसने इस केस को और अधिक रहस्यमयी बना दिया है। लड़की ने खुद अपनी उम्र 15 साल बताई है, जबकि नोएडा पुलिस ने कल बताया था कि आरोपी लड़की की उम्र 25 से 28 साल के बीच है। आरोपी लड़की अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here