देहरादून। लाखों रूपये की कैटामाइन ड्रग्स सहित एसटीएफ व पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाई के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत राज्य एसटीएफ. की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सेलाकुई पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद कर 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उन्होने बताया कि राज्य एसटीएफ. की एएनटीएफ. को प्राप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ टीम नें थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए सेलाकुई क्षेत्र में घेराबंदी कर दो नशा तस्करों को 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा स्कूटी की डिक्की में उक्त अवैध ड्रग छिपाकर ले जायी जा रही थी। टीम के साथ मौके पर उपस्थित औषधि निरीक्षक द्वारा ड्रग की पहचान कैटामाइन के रूप में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा इस सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला, इसके स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार नशा तस्करों के नाम शुभम कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी जमनपुर, सेलाकुई, जनपद देहरादून व अंकित तिवारी पुत्र दिनेश, निवासी नगला कल्लू, शाहाबाद देहात, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून बताये गये है।




