Home News Posts उत्तराखंड निहंगो के आने की सूचना पर सीमाएं सील

निहंगो के आने की सूचना पर सीमाएं सील

0
30

देहरादून। उत्तराखण्ड में निहंगो के जत्थे आने की सूचना पर प्रशासन द्वारा सर्तकता बरतते हुए सीमाएं सील कर दी गयी है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरूद्वारे में कुछ निहंगो द्वारा विवाद की स्थिति पैदा कर दी गयी थी। निहंगो ने वहंा मौजूद दो लोगों को बंधक बना लिया था। जिनकी मांग थी कि कर्णप्रयाग में निहंगों के साथ हुए विवाद में जिन निहंगों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किया गया है उन्हे रिहा किया जाये। चार दिन यानि शनिवार से चले इस विवाद के बाद बीते मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पंजाब से आये प्रतिनिधि मडंल ने गुरूद्वारे के भीतर जाकर निहंगो से बातचीत की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन द्वारा भी मध्यस्ता की गयी। कुछ देर चली वार्ता के बाद निहंग शांतिपूर्व ढंग से बाहर आ गये जिन्हे पंजाब भेज दिया गया।
वहीं अभी मामला शांत ही हुआ था कि आज एक बार फिर प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ निहंगों के जत्थे उत्तराखण्ड में प्रवेश करने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन सर्तक हो गया और बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गयी। समाचार लिखे जाने तक निहंगो का कोई भी जत्था उत्तराखण्ड बार्डर पर नहीं पहुंचा था। वहीं सूंत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन को मिली यह सूचना सही हो सकती है। क्योंकि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें किसी गुरूद्वारे में काफी संख्या में निहंग मौजूद दिख रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here