Home News Posts उत्तराखंड भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

0
52

देहरादून। भूमाफियाओं के खिलाफ कांग्रेस ने सचिवालय कूच के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भेज दिया।
आज यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भूमाफियाओं व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय के लिए कूच किया। जब वह कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड होते हुए सचिवालय के करीब पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको वहीं रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरकेडिंग पर चढकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी खडी रही। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डुबी हुई है। अभी तक कोई भी सरकार इस कदर भ्रष्टाचार में नहीं डुबी रही जितनी धामी सरकार भ्रष्टाचार में डुबी हुई है। उनका आरोप था कि हरिद्वार में जमीनी घोटाले में दो अधिकारियों पर कार्रवाई करने का सरकार ने मात्र नाटक किया। अगर सरकार को भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करनी थी तो उस नेता का नाम उजागर क्यों नहीं कर रहे हैं जिसके इशारे पर दोनो अधिकारी जमीनी विवादों में घिरे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में हरिद्वार का जिलाधिकारी जिसे बनाया था वह कभी इस पद पर नहीं रहा। उनका आरोप था कि हाल ही में कुम्भ आने वाला है और कुम्भ के लिए एक ऐसे अधिकारी को डेपुटेशन पर बुलाया जा रहा है जो रिटार्यमेंट के करीब है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक सौ जमीनों से सम्बन्धित भ्रष्टाचार के मामले हैं लेकिन सरकार उसपर आंख मूंदे बैठी है।
उन्होंने साफ आरोप लगाया कि प्रदेश की धामी सरकार के साये में भ्रष्टाचारी फल फूल रहे हैं और भ्रष्टाचार निरंतर बढ रहा है जिसके लिए साफ तौर पर धामी सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग रखी। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच काफी नोंक झोंक हुई। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here