- दून के 16 सेंटरों पर 6 हजार छात्र देंगे परीक्षा
- रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था
- पैरामिलिट्री फोर्स की रहेगी तैनाती
देहरादून। बीते 3 मई को पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई नीट की परीक्षा के बाद कल 21 जून को हो रही पुनः परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में फिर से कोई गड़बड़ी न हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे देश से इस परीक्षा में लगभग 23 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सूबे की राजधानी दून में नीट परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें लगभग 6 हजार छात्र—छात्राएं परीक्षा देंगे।
जिला अधिकारी दून द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को शांतिपुर ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है, परीक्षा के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल से लेकर आवागमन तक की सभी व्यवस्थाएं की गई है। राज्य में परीक्षा देने वाले छात्रों को परिवहन विभाग की बसों में मुक्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें अपना एडमिशन कार्ड दिखाना होगा।
नीट की परीक्षा के लिए होने वाली पेपर लीक की घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा को लेकर जहां कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है, वहीं नेता विपक्ष और कांग्रेस ने इसे एक बड़े विरोध का मुद्दा बनाया हुआ है। सरकार के स्तर पर परीक्षा को फुल प्रूफ बनाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। पेपर वितरण के लिए सेना का प्रयोग और बीते कल इसका मॉक ड्रिल तक कराए गए हैं। लेकिन इस सब के बीच परीक्षा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
वहींं सोशल मीडिया में कुछ ऐसी खबरें भी आ रही है कि दूसरे एग्जाम का भी आधा पर्चा नकल माफिया तक पहुंच गया है जो उसे 35—35 लाख रुपए में बेच रहे हैं। जांच एजेंसिंया अब इसकी जांच में जुटी है अगर इस बार भी कोई गड़बड़ी सामने आती है तो फिर युवाओं के गुस्से से सरकार का बच पाना मुश्किल हो जाएगा।




