Home News Posts उत्तराखंड हाईटेंशन की चपेट में आया लाइनमैन, हालत गंभीर

हाईटेंशन की चपेट में आया लाइनमैन, हालत गंभीर

0
41

हरिद्वार। भंगेड़ी क्षेत्र में विघुत लाइन पर कार्य कर रहे एक आउटसोर्स लाइनमैन के साथ बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह खंभे से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मुकीम पुत्र यूसुफ विघुत विभाग में आउटसोर्स लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। सोमवार को वह भंगेड़ी क्षेत्र में एक विघुत खंभे पर चढ़कर लाइन संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से घायल लाइनमैन को दुर्गा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया है।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों के अलावा विघुत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और सभी घायल कर्मचारी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। हादसे के कारणों को लेकर विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here