Home News Posts भारतीय वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

भारतीय वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

0
43

जोरहट। असम में स्थित जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार सुबह एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई, जिससे पाँच कर्मियों की मौत हो गई। वायु सेना ने इस हादसे में पाँच लोगों की मौत की पुष्टि की और घटना की जानकारी दी।
हादसे में जान गंवाने वाले कर्मियों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ़्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम के तौर पर की गई है। को-पायलट बच गया है और इलाज चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के लिए एक अहम ट्रांसपोर्ट और फ्रंटलाइन ऑपरेशन बेस है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, एयरबेस पर लैंडिंग के कुछ ही देर बाद एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here