Home News Posts उत्तराखंड दो पिस्टल व 31 कारतूसों के साथ दो लोग गिरफ्तार

दो पिस्टल व 31 कारतूसों के साथ दो लोग गिरफ्तार

0
48

देहरादून। एसटीएफ ने दो पिस्टल व 31 कारतूसों के साथ दो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एसटीएफ बेहद गहनता और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी। एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार परे जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज करायी गयी थी। उक्त मुकदमे की जांच के दौरान देर रात्रि एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम ने जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज—रुद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रारम्भ से ही राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अवैध शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीमें इस पूरे नेटर्वक की परत—दर—परत जांच में जुटी हुई थीं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके बाद एसटीएफ लगातार एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक की एसटीएफ कार्रवाई राज्य के विभिन्न जनपदों में 03 मुकदमें दर्ज कर 09 आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 14 अवैध शस्त्र बरामद 341 कारतूस बरामद बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम करनजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह, निवासी ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (उ0प्र0), हाल निवासी/संचालक रेस्टोरेंट सरदार जी, सितारगंज, ऊधमसिंहनगर व विक्रमजीत सिंह तूर पुत्र अजयपाल सिंह, निवासी नियर मंडी, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर बताये। एसटीएफ ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here