Home उत्तराखंड Chamoli वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत, 4 घायल

वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत, 4 घायल

0
39

चमोली। चमोली जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के समीप एक कमर्शियल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन देवाल से घेस की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुनार बैंड के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरते हुए केल नदी की ओर जा पहुंचा। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन किस कारण से अनियंत्रित हुआ। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी औपचारिकताओं में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here