Home उत्तराखंड Almora पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या!

पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या!

0
33

अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड अंतर्गत खुमाड़ ग्रामसभा में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। लगभग 25 वर्षीय एक युवती की उसके पति द्वारा कथित घरेलू विवाद के दौरान डंडे से पीट—पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुमाड़ ग्रामसभा के एक गांव में रहने वाली युवती और उसके पति के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को लाठी—डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटों के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सल्ट थाना प्रभारी कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। आज सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है, जिसमें घरेलू विवाद के कारण, गवाहों के बयान और फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here