Home उत्तराखंड Almora सड़क हादसे में कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथियाल का निधन

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथियाल का निधन

0
210

अल्मोड़ा। बाड़िछीना के पास हुए सड़क हादसे में पिथौरागढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल का निधन हो गया है। जिस कारण राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरा दुख व्यक्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत दुर्घटना के बाद अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत कुंदन सिंह बथियाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुखद घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। हरिश रावत ने कहा कि कुंदन सिंह बथियाल लंबे समय तक उनकी राजनीतिक यात्रा के साथी रहे। उन्होंने जनसेवा और संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन कांग्रेस परिवार और क्षेत्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल अन्य लोगों का हालचाल भी जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हरीश रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here