Home उत्तराखंड Chamoli टेंपो टै्रवलर पलटा एक की मौत, कई घायल

टेंपो टै्रवलर पलटा एक की मौत, कई घायल

0
274

चमोली। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक टेंपो टै्रवलर के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से जहंा एक महिला की मौत हो गयी वहीं कुछ लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और मृतक महिला व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार गाजियाबाद निवासी एक महिला यात्री की मौत हो गई है। वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here