Home News Posts उत्तराखंड दून अस्पताल कर्मी पर लगाये आरोप से महिला मुकरी

दून अस्पताल कर्मी पर लगाये आरोप से महिला मुकरी

0
29
  • बयान बदलते हुए शिकायत ली वापस, कहा कि मामला गलत फहमी में हुआ

देहरादून। दून अस्पताल कर्मी पर लगाये गये बदतमीजी को आरोप को शिकायतकर्ता महिला ने वापस ले लिया है। हांलाकि महिला द्वारा मामले की मौखिक शिकायत की गयी थी लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदलते हुए इस मामले को गलतफहमी बताकर कार्यवाही न करने की बात कही है।
विदित हो कि बीते रोज एक महिला द्वारा दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति पर बदतमीजी करने जैसे गम्भीर आरोप लगाये गये थे। मामले के प्रकाश में आते ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि चिकित्सा अधिकारियों ने महिला को उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही करने की बात कही गयी। वहीं महिला द्वारा इस मामले की मौखिक शिकायत शहर कोतवाली क्षेत्रांर्तगत धारा चौकी में दी गयी। जिसमें कहा गया था कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की गयी है।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल दूसरे पक्ष को भी धारा चौकी लाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह पूरा विवाद दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ था। सभी बातें साफ होने के बाद महिला शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुई थी। उन्होंने चौकी धारा पर लिखित बयान देकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की सहमति दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here