Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं के निदान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं के निदान के निर्देश

0
140

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को समस्याओं के निदान के निर्देश दिये।
आज यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भटृ, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भटृ, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here