देहरादून। ग्राम पंचायत चंद्रोटी समुदाय केंद्र में ग्राम प्रधान द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है । इस मौके पर ग्राम प्रधान जी श्रीमती सारिका ठाकुर को उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
मोहन सिंह खत्री ने संदेश दिया नव युवकों को और हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए , ये एक बहुत बड़ा दान है, जिससे अनेकों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस मौके पर गुनियाल गांव की प्रधान
सारिका ठाकुर, संदीप ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर बबलू भाई,व गाजियावाला से क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम शर्मा जी हमारे वरिष्ठ मोहन खत्रीजी पूर्व प्रधान हुक्म सिंह चौहान,व उपेंद्र थापली प्रदीप चौधरी,प्रीतम चौहान ,वार्ड सदस्य सचिन चौहान,रेशमा पंवार अनसूया बगासी धर्म सिंह ,राजेश कुमार,बृजेश सेनी नीलम ,व कई गणमान्य लोगों ने रक्त दान किया। आज के इस रक्त दान शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त दान किया गया।




