Home News Posts उत्तराखंड भारी मात्रा मेें चरस सहित तस्कर दबोचा

भारी मात्रा मेें चरस सहित तस्कर दबोचा

0
12


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 428 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना पुरोला पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को नौगांव स्थित मुंगरा पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 428 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ मेें उसने अपना नाम हिरोद सिंह पुत्र रोजन सिंह, निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी बताया। पुलिस ने उसकेे खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here