Home News Posts उत्तराखंड पति की हत्यारी पत्नी प्रेमी सहित गिरफ्तार

पति की हत्यारी पत्नी प्रेमी सहित गिरफ्तार

0
19



उधमसिंहनगर। पति की हत्यारी पत्नी को पुलिस ने प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया है। हत्याारोपी पत्नी ने पति की हत्या के लिए जहर और शराब प्रेमी से मंगवायी थी। हत्या के बाद दोनो ने शव को नहर में फेंक दिया था। जिसके शव की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 1 मई को चन्द्रवती पत्नी स्व. रामप्रसाद निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जनपद रामपुर द्वारा थाना आईटीआई काशीपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह दिनांक 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास ग्राम वांसखेड़ा थाना काशीपुर जाने की बात कहकर घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बताया कि बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी। स्थानीय लोगों से पता चला कि दिनांक 25 अप्रैल को पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता है। वादिनी को अपनी बहू पर संदेह हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग था। सर्विलांस के माध्यम से दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी गुड्डी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा उसका उत्पीड़न करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बताया कि 25 अप्रैल को महिला ने अपने प्रेमी से जहर, शराब व अन्य सामग्री मंगवाई और अपने पति को जहर मिली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को बुलाकर शव को कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच—74 बाईपास पुल से फेंक दिया गया। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डी एवं उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा बताये गये नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त के शव की सघन तलाश की जा रही है, जिसकी बरामदगी अभी शेष है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here