Home News Posts उत्तराखंड देहरादून में भारी तूफान और ओले बरसे, राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून में भारी तूफान और ओले बरसे, राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी

0
20



देहरादून। उत्तराखंड में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी देंहरादून में आज सुबह तेज आंधी—तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अचानक मौसम बदलने से शहर में अंधेरा छा गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड के कई जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। खासतौर पर उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए, ट्रैकिंग गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाए, राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा जाए, सड़कों के अवरुद्ध होने पर तुरंत बहाली सुनिश्चित की जाए साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विघालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी आपदा उपकरण और संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here