Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड में पांच हजार का ईनामी ढेर

पुलिस मुठभेड में पांच हजार का ईनामी ढेर

0
25
  • मारे गये बदमाश की आज कोर्ट में थी तारीख
  • दून में बलात्कार, हत्या, डकैती की घटनाओं को दिया था अंजाम

देहरादून। बदमाश अकरम ने दून में बलात्कार, हत्या व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। कोर्ट में पेशी के लिए आने से पहले लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने उसे मुठभेड में मार गिराया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए आईजी राजीव स्वरूप व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों का पीछा किया तो थोडी दूरी पर पुलिस को काले रंग की कार दिखायी दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश कार को छोडकर जंगल में भागने लगे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिससे प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गये। पुलिस की जवाबी कारवाही में एक बदमाश को गोली लग गयी। जिसको अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मारे गये बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम निवासी ग्राम बंूटा थाना गढी पुख्ता भवन जिला शामली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अकरम ने अपने साथियों के साथ 2014 में बालावाला में एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें विरोध करने पर उसके द्वारा अंंकित थपलियाल की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें उसके फरार होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। घटना के तीन वर्ष बाद 2017 में अकरम को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था। मृत बदमाश अकरम पर उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार सहित संगीन अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है तथा शामली पुलिस द्वारा वर्तमान में उस पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। आज अकरम की दून न्यायालय में तारीख थी। तारीख पर पेश होने के लिए वह यहां आया था तथा लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस मुठभेड में मारा गया। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की गोली से घायल प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here