Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरने से स्कूटी चालक की मौत, स्कूटी सलामत

खाई में गिरने से स्कूटी चालक की मौत, स्कूटी सलामत

0
17

टिहरी। सड़क दुर्घटना के चलते एक स्कूटी चालक के खाई में गिर जाने से जहंा मौके पर हीं मौत हो गयी वहीं उसकी स्कूटी सही सलामत बरामद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला टिहरी के डैम क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक स्कूटी चालक की खाई में गिरने से मौत हो गई जबकि मृतक व्यक्ति की स्कूटी सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी मिली, बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का शव करीब 50 मीटर नीचे खाई में मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना पुलिस चौकी भागीरथीपुरम के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और हादसे की स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल काफी ढलानदार और जोखिम भरा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बन गया। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी परेशानी का सामना कर सावधानी के साथ रस्सियों (रोप) की मदद से खाई में उतरकर चालक तक पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने शव को स्ट्रेचर में सुरक्षित कर रोप व स्ट्रेचर के जरिए ऊपर सड़क तक पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश सिंह (35), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी नागनी, चंबा (टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here