Home News Posts उत्तराखंड सम्पत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े के आरोपी तीन सगे भाई गिरफ्तार

सम्पत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े के आरोपी तीन सगे भाई गिरफ्तार

0
24
  • दो भाईयों के बीच था विवाद, झगड़े का वीडियों हुआ था वायरल

हरिद्वार। सम्पत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े का वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले के पांच—पांच हजार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए सभी आरोपी सगे भाई बताये जा रहे है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि थाना पथरी पुलिस ने बीते 7 अप्रैल को इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच—पांच हजार के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया कि यह विवाद दो भाईयों में बंटवारे को लेकर चल रहा था। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा इन तीनों आरोपियों पर पांच—पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम अमजद पुत्र रिफाकत उम्र 28 वर्ष, तजमुल पुत्र रिफाकत उम्र 26 वर्ष व तनवीर पुत्र रिफाकत उम्र 20 वर्ष बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here