Home News Posts उत्तराखंड मॉक ड्रिलः भारी बारिश के चलते सपेरा बस्ती में लोगों की जान...

मॉक ड्रिलः भारी बारिश के चलते सपेरा बस्ती में लोगों की जान आफत में

0
39
  • एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मौके पर

देहरादून। पुलिस के मॉक ड्रिल के चलते भारी बारिश के चलते सपेरा बस्ती में पानी भरने से लोगों की जान आफत में आ गयी। एनडीआरएफ,एसडीआरएफ ग्रांउड सपोर्ट टीम, फूड यूनिट, स्टेजिंग एरिया मैनेजर, कम्युनिकेशन यूनिट, डॉक्यूमेंटेशन यूनि, प्लानिंग सेक्शन, फायर यूनिट व वालंटियर टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्य जारी रहा।
आज यहां चारधाम यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सुबह साढे नौ बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सहस्त्रधारा रोड नियर तपोवन और ऋषिकेश में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल की गयी। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भारी वर्षा होने के कारण रिस्पना नदी का जल स्तर बढ गया है। जिसमे इंसिडेंट कमांडर एवं स्टेजिंग एरिया मैनेजर को सूचना से अवगत करवाया गया है। पुलिस एसडीआरएफ को अर्लट मोड पर रहने को बताया गया। सपेरा बस्ती के पास कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें एसडीआरएफ, पुलिस व रेखीय विभागों को कार्यवाही हेतु अवगम कराया गया है। इंसीडेंट कमांडर द्वारा बताया गया है कि बिजली की तार नदी के संपर्क में आ गयी है जिसमें विघुत विभाग को कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। देहरादून और ऋषिकेश में घटनाओं की सूचना मिलने पर इस रिस्पासिबल ऑफिसर कंट्रोल रूम पहंुचे और राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल अपने—अपने स्टेजिंग एरिया में पहुंचने के निर्देश दिये। मॉक ड्रिल के लिए रायपुर पीआरडी ग्राउंड में स्टेजिंग एरिया में सभी यूनिट सव्रिQय रहे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ग्राउंड सपोर्ट टीम, फूड यूनिट, मेडिकल पोस्ट, ऑपरेशन सेक्शन, रेस्क्यू यूनिट, स्टेजिंग एरिया मैनेजर, कम्यूनिकेशन यूनिट, डॉक्यूमेंटेशन यूनिट, प्लानिंग सेक्शन, फायर यूनिट और वालंटियर टीम मौक पर त्ौयार रही। स्टेजिंग एरिया में इंसिडेंट कमांडर को रेस्क्ूय टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिये गये। सूचना प्राप्त हुई कि सपेरा बस्ती में एक घर में जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व फायर टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किये गये। इसी दौरान आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली है कि अधिक वर्षा होने के कारण रिस्पना नदी में बाढ आने के कारण सपेरा बस्ती के निकट चूना भटटा में कुछ बच्चे नदी के बहाव में बह गये जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। फूड यूनिट द्वारा बाढ प्रवाहित हेतु रिलीफ कैम्प रेन बसेरा नगर निगम चूना भटटा में फूड पैक्ट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सपेरा बस्ती में दो घायलों को 108 सेवा के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है। कॉलर आकाश द्वारा अवगत कराया गया है कि ऋषिकेश ट्रांजिट कैम्प में आग लगी है जिससे भगदड मच गयी है। रायपुर शांति विहार स्थित सपेरा बस्ती में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संयुक्त ऑपरेशन के माध्यम से कई लोगों को रस्सी के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। सपेरा बस्ती से अब तक कुल पांच घायलों को उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा जा चुका है। सपेरा बस्ती में ड्रोन का उपयोग खोज एंव बचाव कार्य में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here