Home News Posts उत्तराखंड मौत बना डंपरः बाइक सवार दो लोगो की मौत

मौत बना डंपरः बाइक सवार दो लोगो की मौत

0
100

उधमसिंह नगर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला पंतनगर क्षेत्र का है। यहंा देर रात एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पार्टी से लौट रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दीए जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पंतनगर के फूलबाग क्षेत्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम (पार्टी) में शामिल होने आए थे। देर रात भोजन के बाद वे बाइक से अपने घर किच्छा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दरऊ चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मोहन स्वरूप (62 वर्ष) पुत्र सुखलाल व हसिक अहमद (लगभग 45 वर्ष) पुत्र फकीर अहमद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम लखीमीपुरए थाना खजुरिया के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहन स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गयाए जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here