Home News Posts उत्तराखंड रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांडः एक और आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांडः एक और आरोपी गिरफ्तार

0
38
  • प्रकरण में अब तक सभी 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

देहरादून। बहुचर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक प्रकाश में सभी 10 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विदित हो कि बीती 30 मार्च को सुबह जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गयी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 9 आरोपियों रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार, मौ. अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ. सगीर, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह, आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी तथा काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य आरोपी वैभव कुमार जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी को बीती रात राजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here