Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार के साथ पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’

ऑपरेशन प्रहार के साथ पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’

0
52
  • अवैध गतिविधियों/नशा तस्करी में लिप्त 10 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज यहां अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहारष् के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगाें के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि एसएसपी के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग—अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान रायपुर क्षेत्र में 01 रेस्टोरेंट, के संचालक द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग—अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 47 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। राजपुर क्षेत्र में देर रात्रि होटल बार रेस्टोरेन्ट की चेकिंग के दौरान इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित स्पॉट कैफे के संचालक द्वारा देर रात्रि तक अपने कैफे को खोलकर लोगो को हुक्का पिलाया जा रहा थी जिस पर कैफे संचालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये उसे हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित कैफे को बन्द कराया गया। रात्रि चैकिंग के दौरान कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला क्षेत्र से पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से सटृे की खाईबाडी करते हुए 03 को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध सटृा सामग्री व नगदी बरामद की गई, जिनके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त अलग—अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 लोगों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 14.72 ग्राम अवैध स्मैक तथा 227 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को सीज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here