Home News Posts उत्तराखंड भाई ने की भाई की हत्या, गिरफ्तार

भाई ने की भाई की हत्या, गिरफ्तार

0
190

नैनीताल। पारिवारिक विवाद के चलते देर रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे सगे भाई की पीट—पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पूर्व में भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घर पहुंचा और अचानक छोटे भाई सोनू जायसवाल पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी चिल्लाते हुए कह रहा था कि “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया, और मैं कुछ नहीं कर पाया” और इसके बाद उसने पास पड़ा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए। आरोप है कि आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक—पटक कर भी बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार ने बीच—बचाव कर रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “मैं इसे मार दूंगा, सुबह श्मशान में जलाऊंगा, तुम सब अंदर चले जाओ वरना तुम्हें भी मार दूंगा।” डर के कारण परिजन कमरे में बंद हो गए और बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया जा रहा है कि लगातार मारपीट के बाद सोनू बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह अपने परिचित को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस पहुंची, आरोपी घर के पीछे वाले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घायल सोनू को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here