देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज कार्यकर्ताओं सहित अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा मुख्यालय कूच किया। जिन्हे पुलिसकर्मियो ने मुख्यालय से पहले ही बैरिकेटिंग करके रोक दिया गया। जिस पर उन्होने वही पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर भाजपा पर आरोप लगाये।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा अपना विरोध जताने के लिए भाजपा मुख्यालय कूच किया गया। जिन्हे भाजपा मुख्यालय से पहले ही पुलिस द्वारा बैरिकेंंटिग लगाकर रोक दिया गया। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा कहा गया कि भाजपा द्वारा समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एनआई के जरिए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया है। इस आपराधिक वैमनस्यपूर्ण दुष्प्रचार के खिलाफ उन्होने भाजपा सरकार को आईना दिखाने के लिए यह मार्च किया है। उन्होने कहा कि सरकार ने अगर जनता से किये गये वायदे पूरे नही ंकिये तो वह 30 जनवरी से गांधी पार्क में 24 घंटे धरना देगें।




