Home News Posts उत्तराखंड दो सगे भाईयों सहित 3 चोर गिरफ्तार, 14 लाख का माल बरामद

दो सगे भाईयों सहित 3 चोर गिरफ्तार, 14 लाख का माल बरामद

0
218

चम्पावत। 14 लाख रूपये के 4 इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रम(तार) चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर चुराये गये चारों ड्रम बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते 15 दिसम्बर को वासुदेव चिलकोटी पुत्र चन्द्रमणि, निवासी ग्राम भकटा, थाना व जनपद चम्पावत द्वारा कोतवाली पंचेश्वर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी फर्म एसजे इंटरप्राइजेज उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में यूपीसीएल के अन्तर्गत खुले विघुत तारों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है। जनपद चम्पावत के पुल्ला फीडर, पंचेश्वर क्षेत्र में कार्य के दौरान उनके इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रम, जो खालगड़ा, कोतवाली पंचेश्वर के पास सड़क किनारे रखे थे, उन इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रमों (तारों) को 4 दिसम्बर से 8 दिसम्बर के बीच अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले मेंं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात टनकपुर क्षेत्र में किरोड़ा पुल के पास से शिवम कुमार पुत्र भोजराज निवासी ग्राम तहसील थाना रजबपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश, निशांत कुमार पुत्र भोजराज व प्रदीप कुमार पुत्र लेखपाल सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर किरोड़ा पुल के नीचे जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गये उक्त चोरी के माल (इलेक्ट्रिक केबिल ड्रम/तार) को बरामद किया गया है। जिन्होने पूछताछ में बताया कि शिवम कुमार लोहाघाट में रहकर बिजली के लाइन बिछाने का काम करता है और शराब पीने का आदि है, निशान्त कुमार अपने भाई शिवम कुमार के साथ काम करता है तथा प्रदीप कुमार कोचिंग सेन्टर चलाता है परन्तु कोई खास आमदनी नहीं होती है जिस कारण पैसों की तंगी एवं उधारी चढ जाने से इन लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आपस में इलेक्ट्रिक केबिल चुराने व उसे बेचकर मुनाफा कमाने का प्लान तैयार किया। प्लान तैयार करने के बाद 5—6 दिसम्बर की रात उन्होने घटना स्थल से 4 इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रम(तार) चोरी किये तथा 7 दिसम्बर की देर रात लोहाघाट से लेकर अमरोहा के लिए चले ,जब यह लोग टनकपुर पहुचे तो ककरालीगेट पर चैकिंग के कारण चोरी किये गये माल को आगे नहीं ले जा पाये पकड़े जाने के डर से इनके द्वारा किरोड़ा पुल के नीचे जंगल में चोरी किये गये 4 इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रमों (तार) को छुपा दिया। कल उन्ही 4 इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रमों (तार) को ले जाने तथा अन्य क्षेत्र में और केबिलों की जानकारी करने तीनों प्रदीप कुमार की मारूती ब्रेजा कार से लोहाघाट की ओर आ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here