Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमिः ढोंगी बाबाओं पर पुलिस का प्रहार, 7 पकड़े

ऑपरेशन कालनेमिः ढोंगी बाबाओं पर पुलिस का प्रहार, 7 पकड़े

0
173

हरिद्वार। आपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 7 ढोंगी बाबाओ को पकड़ लिया है। जिसमें अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कोतवाली ज्वालापुर पुलिस क्षेत्र में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ आपरेशन कालनेमि अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र—मन्त्र, जादू —टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़—भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भड़काने/उग्र होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र से 7 बेहरुपी बाबाओं को धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं के नाम पीर मोहम्मद शाह पुत्र बिंदुषा निवासी ग्राम जमालपुर शहंशाह बाद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार, रमेश गिरी पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, मनोज पुत्र रिशिपाल निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, सनी कुमार देव पुत्र लेखू दास निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी शिवपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, चन्दन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम उपरारी अल्मोड़ा हाल निवासी पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, अशोक कुमार पुत्र गणेश चंद्र निवासी खुर्जा उस्मान खान अहीर पाड़ा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम थाना कनखल जनपद हरिद्वार व रतन वीर सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी जवान बुलंदशहर खुर्जा उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here