Home News Posts उत्तराखंड खड़ी कार मेंं अचानक फायंरिग से मचा हड़कंप, आरोपी फरार

खड़ी कार मेंं अचानक फायंरिग से मचा हड़कंप, आरोपी फरार

0
151
  • घटना स्थल से 12 बोर का खाली कारतूस बरामद

नैनीताल। सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। मामले मेंं अज्ञात युवक फायरिंग कर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहंी पुलिस को मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।
मामला कालाडूंगी क्षेत्र के कोटाबाग क्षेत्रांर्तगत ग्राम सभा पतलिया—गाजा का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह यहंा एक सड़क किनारे खड़ी कार पर एक अज्ञात युवक द्वारा अचानक फायरिंग की गयी। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार होने में कामयाब रहा। मामले की सूचना कालाडूंगी थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र की घेराबंदी कर पड़ताल शुरू कर दी गयी। पुलिस को मौके पर एक 12 बोर का खाली कारतूस भी बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कार पर लगे फायरिंग की निशानों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नही है साथ ही यह किसी अन्य अपराध से जुड़ा मामला तो नहंी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here