Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमीः 12 बहरूपी बाबा दबोचे

ऑपरेशन कालनेमीः 12 बहरूपी बाबा दबोचे

0
157

हरिद्वार। बहरूपियो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन कालनेमि के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 12 बहरूपिये बाबाओं को हिरासत में लिया है। जिन पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र नवोदय नगर के आस—पास बहरूपियों के खिलाफ आपरेशन कालनेमि अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 12 बहुरूपी बाबाओं को धारा 172 बीएनएसएस के अंर्तगत हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र—मंत्र, जादू—टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़—भाड़ एवं संभावित कानून—व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पूछताछ में इन बहरूपियों ने अपना नाम राकेश सिंह पुत्र लखराम सिंह पुत्र मूल निवासी गली नंबर 7 नवोदय नगर टिहरी स्थापित कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, राम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल, जितेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, राजेंद्र पुत्र रघुराज सिंह निवासी नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, विजेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी मिरजपुर पज्जीवाला थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, गुल्ली सिंह पुत्र अच्छी सिंह निवासी हाल निवासी टिहरी विस्थापित नवोदय नगर गली नंबर 7 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, बबली पुत्र धर्मपाल निवासी राजविहार टिहरी विस्थापित थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, ब्रजपाल पुत्र विशंभर सिंह ग्राम कोटावाली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता प्रेम विहार कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार, विनोद सिंह पुत्र विशंभर सिंह, संजय सिंह पुत्र मोलायम सिंह निवासी कोटावाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गली नंबर 3 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, करतार सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बंजारा थाना नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार व असल सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी ग्राम कोटा वाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गंगा टॉकीज गली नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here