Home News Posts उत्तराखंड सिने स्टार धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

सिने स्टार धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

0
182
  • पूजा के बाद परिवार मुंबई रवाना

हरिद्वार। दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां आज सुबह गंगा में विधि—विधान के साथ विसर्जित कर दी गईं। अंतिम संस्कार के बाद बीते कल अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिजनोंं के साथ आज सुबह परंपरागत पूजा—अर्चना कर गंगा में उनकी अस्थियां प्रवाहित कीं है।
बता दें कि बीते कल दिवंगत फिल्म अभिनेता धमेंद्र के दो बेटे सनी देओल व बाबी देओल अपने परिजनों के साथ उनकी अस्थियंा लेकर धर्मनगरी हरिद्वार विर्सजन हेतू पहुंचे थे। जिस पर स्थानीय प्रशासन भी सजग था। अस्थि विसर्जन का यह पूरा कार्यक्रम पूरी गोपनीयता के साथ किया गया। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मौके पर मौजूद सीमित लोगों को भी किसी तरह की जानकारी साझा न करने के निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि श्रवणनाथ नगर स्थित एक निजी होटल के पीछे घाट पर सुबह करीब सात बजे धार्मिक कर्मकांड पूरे किए गए। पूजा सम्पन्न होने के बाद देओल परिवार बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। घाट से होटल और फिर एयरपोर्ट तक की पूरी मूवमेंट भी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच सम्पन्न की गई।
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म जगत से लेकर प्रशंसकों तक में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here