Home News Posts उत्तराखंड छह लाख की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

छह लाख की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
153

उधमसिंहनगर। नौ माह पूर्व एक प्रतिष्ठान का लाक तोड़कर हुई 6 लाख रूपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मेंं एक अन्य आरोपी फरार ह जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बेंदाता हाईट्स काशीपुर निवासी तुषांक अग्रवाल पुत्र राजीव अग्रवाल ने बीते 4 मार्च को आईटीआई पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि मौहल्ला जसपुर खुर्द स्थित काशीपुर गैस एंजेसी के समीप गंगा बाथ एंड आर्टस इम्पोरियम के नाम से प्रतिष्ठान है। बताया कि 3 मार्च को रोजाना की भांति जब वह प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो उसके देखा की 3 गल्लों के लॉक टूटे थे और उसमें से लगभग 6 लाख रूपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरों द्वारा पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोेेरो की तलाश में जुटी पुलिस टीम को सूचना मिली कि गुलड़िया रोड स्थित मानपुर दत्त राम तिराहे के समीप दो संदिग्ध घटना से संबंधित संदिग्ध एक्टीविटी में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके की घेराबंदी की तो मौके पर सवार पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला जबकि बाईक चालक पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम हुसैनपुर थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद निवासी सोमपाल पुत्र नत्थु बताया जबकि फरार साथी का नाम गागन तिराहा संभल रोड थाना कटघर जनपद मुरादाबाद निवासी उमेश पुत्र प्रेमपाल बताया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि साथी उमेश के साथ मिलकर उसने मार्च 2025 में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 5 हजार रूपये बरामद किये। आईटीआई थानाध्यक्ष कुंतन सिंह रौतेला ने बताया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही सलाखों के पीछे किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here