Home News Posts उत्तराखंड चार चाकुओं सहित चार लोग दबोचे

चार चाकुओं सहित चार लोग दबोचे

0
265

हरिद्वार। त्यौहारी सीजन में वारदात की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को पुलिस ने अलग—अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चार चाकू भी बरामद हुए है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली लक्सर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने अलग—अलग स्थानों से चार संदिग्धो को हिरासत में लिया। जिनके पास से चार चाकू भी बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चारों व्यक्ति थाना क्षेत्र में अलग—अलग स्थानो पर चाकू लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, जिन्हे पुलिस की सतर्कता से समय रहते चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम कुमरुल पुत्र बाबू निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी बडी मस्जिद के पास थाना कोत0 लक्सर जनपद हरिद्वार, साहिल पुत्र सफीक निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, समीर पुत्र मोहब्बत अली निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार व साहिल पुत्र राशिद अली निवासी बडी मस्जिद के पास कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here